हुए पापों के जाल अपनी कुशाग्र बुद्वि द्वारा छिन्न-विछिन्न करता है अथवा इसके विपरीत उनके स्पष्ट गोचर अपराधों को अपनी बुद्वि की ढाल के नीचे छिपाकर उन्हें निर्दोष-बरी जो करा देता है। उनका इस प्राणी से डरना स्वाभाविक है। उससे हाथ मिलाने के लिए, उससे मित्रता करने के लिए वे स्वाभाविक रूप से प्रयास करते हैं। प्राचीनकाल में बादशाह और बीरबल की सुरस कथाएं दूर-दूर तक फेली हैं। भले ही मेरी ‘बालिस्टरी’ का मेरे लिए कोई उपयोग न हुआ हो, तथापि इतना उपयोग तो यहां अवश्य हो गया। कितना ही बड़ा बदमाश क्यों न हो, मेरे सामने झट से नम्र बन जाता ।
उस रात मैं सलाखों से बंद द्वार के निकट खड़ा रहकर बीभत्सता का वह नंगा नृत्य सुन-देख रहा था। बहुत दिनों के पश्चात् इतने स्वर तथा कोलाहल सुन रहा था। एकांतवास से मेरा मन चिड़चिड़ा हो गया था, वही संतप्त मन उस बीभत्सता, भोंडेपन
हूं। परंतु वह आपके पास से फूटना नहीं चाहिए अन्यथा मैं मारा जाऊंगा। आप वीर हैं, चुगली जैसा दुष्कर्म आप कदापि नहीं करेंगे, फिर भी आपको सावधान किया है।’’ इस तरह बिना रूके परंतफ बहुत ही दबे स्वर में बोलते और अंदर घुसते हुए उसने कहा, ‘‘ आपका भाई यहीं पर है।’’
‘‘कौन सा भाई?’’
‘‘छोटा।’’ उसे संदेह हुुआ, कोई देख तो नहीं रहा, वह झट से पीछे हट गया, मैं भी भीतर खिसक गया।
कनिष्ठ बंधु1
छोटा भाई! ब्ीस की आयु के नीचे का